नकली नोट जमा करने के प्रयास में दो गिरफ्तार

 27 Nov 2016  975
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 

पायधुनी इलाके में बैंक में नकली हजार व पांच सौ रुपये के नोट जमा करने के प्रयास में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 93 नकली नोट बरामद किया है। पायधुनी इलाके में भी गोदी कर्मचारी शिवाजी तुकाराम पवार अपने साथी के साथ पंजाब एंड महाराष्ट्र बैंक की पायधुनी शाखा में हजार व पाच सौ के नोट जमा करवाने गया था। इनमें एक आरोपी मुंबई गोदी में कार्यरत है। बहरहाल, स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले की सघन जांच की जा रही है। आजकल बैंकों के सामने लगने वाली लंबी लाइन व भीड़भाड़ को देखते हुए नकली नोट चलाने वालों ने गोरखधंधा जारी कर रखा है। बैंक कैशियर ने जब इन इनके द्वारा दिए गए नोट को मशीन में डाला तो मशीन ने नोट नकली होने का संकेत दे दिया। कैशियर ने इसकी जानकारी जैसे ही बैंक मैनेजर को दी तो दोनों समझ गए कि उनकी योजना असफल हो गई है । इस पर दोनों मौके से भागने लगे। इस पर मैनेजर ने पुलिस को सूचित कर दिया । पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है ।