रिजर्व बैंक ने जिला बैंकों को दी राहत

 27 Nov 2016  972
मुंबई, 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जिला बैंकों को राहत देते हुए उनके खाता धारकों को पैसे देने की छूट दिए जाने का निर्णय मंगलवार को लिया है। इसी प्रकार रिजर्व बैंक ने प्रमुख बैंकों को जिला बैंकों को लगने वाले रुपए भी दिए जाने का निर्देश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने जिला बैंकों को हजार व पाच सौ रुपए ने नोट बदलने पर तथा किसी भी तरह का व्यवहार करने के लिए मना कर दिया था। केंद्र सरकार के इस निर्णय का जोरदार विरोध जिला बैंकों ने किया था। हालांकि वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जिला बैंकों को किसी भी तरह की राहत देने से मना कर दिया था। केंद्र सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध शिवसेना आक्रामक हो उठी थी और शिवसेना के सांसद मंगलवार को प्रधानमंत्री से भी मिले थे। इतना ही नहीं जिला बैंकों ने केंद्र सरकार के विरुद्ध भेदभाव का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय में याचिका भी दायर की है, इसकी सुनवाई गुरुवार को होने वाली है। लेकिन मंगलवार को ही रिजर्व बैंक ने जिला बैंकों को राहत पहुंचाने संबंधी नया निर्देश जारी कर दिया है।