प्रधानमंत्री द्वारानोटबंदी का निर्णय लिए जाने के बाद मोबाइल व ऑनलाइन सेवा देने वाली कंपनियां मालामाल हो गई हैं। हजार व पाच सौ रुपए का नोट बंद हो जाने के बाद लोगों ने ऑनलाइन पेमेंट करना शुरु किया है, इससे इन कंपनियों के लाभ में जबर्दश्त इजाफा हुआ है। इस तरह की जानकारी बाजार सूत्रों ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार नोटबंदी के बाद एसोकेम नामक उद्योग संगठन ने इस बारे में सर्वेक्षण करवाया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों के अतिरिक्त प्रीपेड सेवा देने वाली कंपनियां, मोबाइल या डिजीटल वॉलेट कंपनियों के कारोबार में नोटबंदी के बाद बृद्धि हुई है। लोगों का प्रयास आनलाइन पेमेंट देने की ओर अत्यधिक दिखा है। हालांकि इस समय 45 कंपनियों ने ऑनलाइन सेवा शुरु कर राखी है, लेकिन कुछ ही कंपनियां नोटबंदी के समय आम जनता तक पहुंचाने में सफल रही है, जबकि लोगों तक पहुंचने के लिए नोटबंदी बहुत ही अच्छा अवसर था और इसका लाभ इन कंपनियों को उठाना चाहिए था, इस तरह की चर्चा भी की जा रही है।