देवनार डंपिंग ग्राउंड पर लगी आग को लेकर स्थायी समिति में हुआ हंगामा

 16 Nov 2016  983
देवनार डंपिंग ग्राउंड पर लगी आग को लेकर स्थायी समिति में हुआ हंगामा
सर्वपक्षीय नगरसेवकों ने जांच समिति की रिपोर्ट पेश करने की मांग की 
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
बीएमसी के देवनार डंपिंग ग्राऊंड पर बार-बार लगने वाली आग को लेकर पुलिस द्वारा जो रिपोर्ट तैयार की गई है, वह अब तक कमिश्नर के पास पेश क्यों नहीं की गई हैं। एेसा सवाल करते हुए विरोधी पक्ष नेता प्रवीण छेड़ा और एसपी के गटनेता रईस शेख रिपोर्ट स्थायी समिति में पेश करने की मांग की। गौरतलब है कि डंपिंग ग्राऊंड पर देखरेख के लिए बनाए जाने वाले  ऊंचे दीवार के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए स्थायी समिति में सर्वपक्षीय नगरसेवकों ने हंगामा किया। हालांकि नगरसेवकों की मांग पर अतिरिक्त आयुक्त संजय मुखर्जी ने कहा कि देवनार डपिंग ग्राऊंड की जिम्मेदारी संबंधित कमिटी की हैं। फिलहाल देवनार डंपिंग ग्राऊंड पर 12 सीसीटीवी कैमरे शुरु हुए है, तो वहीं 40 सीसीटीवी जल्दी ही शुरु होंगे। इसके साथ ही दो बोअरवेल खोदा गया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि देवनार डंपिंग ग्राऊंड पर लगी आग की रिपोर्ट अब तक पुलिस द्वारा बीएमसी को उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।