नोट बदलने की समयसीमा बढ़ाई जाए- उद्धव ठाकरे

 16 Nov 2016  993

वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई

मोदी सरकार द्वारा हजार व पांच सौ रुपये के नोट अचानक रद कर दिए जाने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इसलिए उद्धव ठाकरे ने इस दिक्कत को दूर करने के लिए नोट बदलने का समय बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आम जनता ही मोदी सरकार पर सर्जिकल स्ट्राईक करेगी।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आनन फानन में हजार व पाच सौ रुपये के नोट बंद करने का निर्णय लिया और वह विदेश रवाना हो गए। लेकिन आम जनता को मोदी सरकार के इस जल्दबाजी में लिए गए निर्णय का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 
खुद की गाढ़ी कमाई को बदलवाने के लिए आम जनता को बैंकों के सामने दिन रात कतार लगानी पड़ रही है ।

उद्धव ने कहा कि जनता काला धन बदलवाने के लिए बैंकों के सामने कतारबद्ध नहीं हो रही है। इस बात का ध्यान मोदी को तो कम से कम रखना चाहिए वर्ना यही जनता मोदी सरकार का सर्जिकल स्ट्राईक किए बिना नहीं रहेगी।