बैंकों ने कामकाज का समय बढ़ाया

 15 Nov 2016  995
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 
 
एक हजार व पाच सौ रुपए के नोटों को बदलने के लिए सरकारी, सहकारी बैंकों के साथ ही निजी बैंकों ने भी कामकाज का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। फलस्वरुप अब बैंक गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को रात नौ बजे तक खुले रहेंगे। 
मिली जानकारी के अनुसार आम जनता को होने वाली परेशानी को देखते हुए सभी बैंकों को शनिवार व रविवार को खुले रहने की हिदायत रिजर्व बैंक ने दिया है। इसलिए बैंक के व्यवस्थापक की ओर से किसी भी कर्मचारी को छुट्टी न लेने की सुचना दी गई है।