निलंगेकर लातुर, रावल नंदूरबार जिले के पालकमंत्री

 15 Nov 2016  996
वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कामगार मंत्री संभाजी पाटील निलंगेकर को लातुर जिले का व पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल को नंदूरबार जिले का पालक मंत्री बनाया है। 
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने इससे पहले राज्य के हर जिले में पालकमंत्री बना दिए थे और उसकी घोषणा भी की जा चुकी थी। लेकिन नंदूरबार व लातुर जिले के पालकमंत्री का नाम मुख्यमंत्री तय नहीं कर सके थे। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श करने के बाद इन दोनों जिलों के पालकमंत्री के नाम घोषित किए। राज्य सरकार ने इस बारे में शासनादेश जारी किया है।