आम लोग नोटों पर लगी पाबंदी से न घबराए : सीएम

 14 Nov 2016  852

वरिष्ठ संवाददाता, मुंबई 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बडे  नोटों पर लगाई गई पाबंदी का स्वागत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि मेहनतकश लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बैंकों का व्यवहार नियमित शुरु होने के बाद लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पडेगा।


गौरतलब है कि 500 व 1000 के नोटों के चलन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद से लोगों को बडी परेशानी का सामना करना पड रहा है। औरंगाबाद में एक पत्रकार परिषद को संबोधित करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सरकार को पता है कि बडी नोटों पर पाबंदी, बैंक व एटीएम के बंद होने से लोगों के सामने गंभीर परेशानियां आ गई हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं कहा था कि भारत की जनता ऐसी है कि वह छोटी-मोटी समस्याओं को झेल लेगी।


जनता को ब्लैकमनी मामले में सरकार का साथ देना चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे इससे घबराएं नहीं। मेहनत से कमाया गया धन कहीं जाएगा नहीं, वह उनका ही है और उन्हें ही मिलेगा।