मुंबई की दही हांडी के जश्न में एक की मौत

 19 Sep 2015  682

मुंबई,  हाई कोर्ट द्वारा मानव पिरामिडों की उंचाई की सीमा तय करने और ध्वनि की तीव्रता पर रोक लगाने के साथ मुंबई में रविवार को दही हांडी उत्सव का जश्न फीका रहा। कई प्रसिद्ध दही हांडी मंडलों ने घोषणा की थी कि वह राज्य के कई हिस्सों खासकर मराठवाड़ा में भीषण सूखे को देखते हुए उत्सव का आयोजन नहीं करेंगे।
 

ठाणे मेंं 29 साल के एक युवक की दही हांडी उत्सव के दौरान गिरने से मौत हो गई। उसकी पहचान गणेश अनंत पाटिल के रूप में हुई है। यह घटना तब घटी जब वह दही हांडी बांधने के लिए चढ़ा रहा था।
 

नगरपालिका के एक अधिकारी ने कहा कि अब तक दही हांडी उत्सव के दौरान 106 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 94 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि 12 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं।
 

दही हांडी उत्सव समिति के अधिकारियों ने कहा कि मानव पिरामिड बनाए जाने के दौरान होने वाले हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा उपाय करने के बावजूद हांडी तोडऩे के दौरान गोविंदाओं के गिरने के कई मामले सामने आए हैं।