गड्ढों के कारण बेस्ट भी हैं परेशान

 08 Nov 2015  1738
मुंबई के रास्तों की खराब स्थिती के कारण इन दिनों बेस्ट प्रशासन भी परेशान है। बीएमसी द्वारा खोदे गए गड्डों का खामियाजा बेस्ट प्रशासन को सहन करना पड़ रहा है। बेस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई में जगह-जगह खुदाई की गई है। रास्तों पर गड्डे होने के कारण अब तक बेस्ट बसों के तीन हजार से भी ज्यादा टायर्स खराब हो चुके है। 
हर साल खराब होता है डेढ़ हजार टायर्स
अधिकारी ने बताया कि हर साल गड्ढों के कारण बेस्ट के बसों की डेढ़ हजार टायर्स खराब होती है। परंतु इस साल तीन हजार से भी ज्यादा टायर्स खराब हुए है। इस कारण बेस्ट को होने वाली प्रतिदिन की कमाई सिर्फ नए टायर्स लगाने में ही बर्बाद हो रही है। साथ ही समय पर टायर नहीं मिलने के कारण बसें घंटों बंद पड़ी रहती है। इस कारण बेस्ट की आर्थिक स्थिती में और अधिक गिरावट आ रही है। 
बीएमसी को भरना चाहिए नुकसान 
बेस्ट समिति के सदस्यों ने मांग करते हुए कहा कि बसों के टायर्स बीएमसी की गलती के कारण खराब हो रहे है। इसलिए गड्ढों के कारण अब तक बीएमसी को जो नुकसान हुआ है उसे बीएमसी को भरना चाहिए। 
करोडों खर्च होने के बावजूद रास्तों पर गड्ढे मौजूद
अधिकारी के मुताबिक, बीएमसी की ओर से हर साल रास्तों को बनाने और गड्डे भरने के लिए करोडों रुपये खर्च किए जाते हैं लेकिन काम के नाम कुछ नहीं भी नहीं होता है। रास्तों की हालत जस की तस बनी रहती है। इसमें कभी कोई सुधार नहीं हो पाता है। हालांकि गड्ढे भरने के नाम पर सिर्फ पैसों की बर्बादी होती है। 
गौरतलब है कि बेस्ट प्रशासन के तहत साधारण बसें, डबल डेकर बसें और एसी बसों को मिलाकर 4 हजार 300 से भी ज्यादा बसें है। इसमें से करीब 3 हजार 700 बसें यात्रियों की सेवा के लिए रास्तों पर दौड़ाई जा रही है। हालांकि 500 से भी ज्यादा बसों की हालत खराब होने के कारण मरम्मत के लिए बस डिपो में पड़ी है।