मुंबई के निजी अस्पतालों में हो रही लापरवाही
10 Jun 2020
701
मुंबई, (10 जून 2020)-मुंबई में जहां एक तरफ कोरोना महामारी ने कोहराम मचाया हैं, वहीं दूसरी तरफ मुंबई के निजी अस्पतालों में लापरवाही, असुविधा, गरीब मरीजों से इलाज के नाम पर मोटी रकम (लाखों) में वसूलने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके कारण मुंबईकरों में असंतोष का माहौल बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मालाड पूर्व लोअर गोविंद नगर स्थित सुधा हास्पिटल में भारी लापरवाही बरती जा रही है, इस अस्पताल में मरीजों के लिए कोई सुविधा नहीं है, यहां मरीजों के लिए सिर्फ तीन चार बेड मौजूद है, जहां पांच से ज्यादा मरीजों को रखकर उनकी जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। सूत्र बताते हैं कि इस अस्पताल में हमेशा डाक्टर्स मौजूद नहीं रहते हैं, सिर्फ नर्सों के सहारे हास्पिटल और मरीजों को चलाया जा रहा हैं। इस हास्पिटल में चंद पैसों के लिए आम (अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों) को कोरोना से पीड़ित मरीजों के साथ रखा जा रहा हैं, जिससे कोरोना महामारी के ज्यादा फैलने के आसार है। इसलिए प्रशासन को ऐसे निजी अस्पतालों की जांच करके उनको मरीजों के साथ हो रही लापरवाही को रोकना चाहिए। गौरतलब है कि मुंबई में ऐसे कई निजी अस्पतालों ने कोरोना महामारी के बीच लूटपाट,लापरवाही मचा रखी है, जिससे अनानास ही कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही हैं।