मनीग्राम ने भारत में लाखों उपभोक्ताओं को अकाउंट डिपॉजिट की क्षमता बढ़ाने के लिये फेडरेल बैंक के साथ भागीदारी की

 17 May 2020  508

मुंबई, (17 मई 2020)- मनीग्राम पेमेन्ट सिस्टम्स, इंक, क्रॉसबॉर्डर पी2पी पेमेन्ट्स और धन के स्थानांतरण में वैश्विक अग्रणी मनीग्राम इंटरनेशनल, इंक (NASDAQ: MGI) के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है। कंपनी ने आज घोषणा की है कि उसने भारत में ग्राहकों को सस्ता डायरेक्ट टू बैंक अकाउंट क्रेडिट ऑप्शन देने के लिये भारत के अग्रणी निजी क्षेत्र के बैंक द फेडरल बैंक लिमिटेड के साथ भागीदारी की है। इस महत्‍वपूर्ण भागीदारी के माध्यम से लाखों लोग वर्तमान स्थिति में अनिवार्य अपने घरों की सीमा छोड़े बिना सीधे अपने बैंक खातों में डिपॉजिट प्राप्त कर सकेंगे। 

मनीग्राम के मुख्य राजस्व अधिकारी ग्रांट लाइंस ने कहा, ‘‘फेडरल बैंक भारत में वित्तीय सेवाओं को डिजिटाइज करने के लिये अग्रणी रहा है और हम लाखों लोगों को सीधे उनके बैंक खाते में पैसा प्राप्त करने का विकल्प देने के लिये उनके साथ भागीदारी कर गर्व महसूस कर रहे हैं। यह भागीदारी वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के दौरान खासतौर से महत्वपूर्ण है, ताकि परिवार अपने घरों में रहते हुए पैसा प्राप्त कर सकें।’’

वर्ल्ड बैंक के अनुसार, भारत विप्रेषित धन के मामले में विश्व का शीर्ष प्राप्तिकर्ता रहेगा, जिसने साल 2019 में 82 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक विप्रेषित धन प्राप्त किया है। भारत के विप्रेषित धन बाजार में फेडरल बैंक की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत से अधिक है और मनीग्राम के साथ गठबंधन से उनका व्यवसाय और बढ़ेगा।

फेडरल बैंक की कार्यकारी निदेशक शालिनी वारियर ने कहा, ‘‘हम मनीग्राम के साथ रूपये के विप्रेषण के गठबंधन की घोषणा कर प्रसन्न हैं। प्रवासी भारतीय अब भारत में पैसा भेजने के लिये एक आधुनिक, कम खर्च वाले, तेज, सरल और अधिक विश्वसनीय तरीके का मजा ले सकते हैं। फेडरल बैंक में हम ऊपर से डिजिटल और अंदर से मानवीय हैं। मनीग्राम के साथ हमारा गठबंधन इसका एक अन्य उदाहरण है कि बैंक ने उन्नत ग्राहक अनुभव की आपूर्ति के लिये खोजपरक प्रौद्योगिकी का कैसे उपयोग किया है। विप्रेषण और प्रवासी क्षेत्र का अग्रणी होने के नाते हमें विश्वास है कि मनीग्राम के साथ यह गठबंधन ग्राहकों को बड़े लाभ देगा।’’