कोविड संदर्भ  के राज्य में अब तक १ लाख ६ हजार मामले दर्ज- गृहमंत्री अनिल देशमुख

 14 May 2020  385

►पुलिस पर हमले २१८ घटनाएं,  ७७० लोगों को किया गिरफ़्तार

मुंबई, (14 मई 2020)- राज्य में लॉकडाऊन शुरू होने से अब तक कोविड संदर्भ के १ लाख ६  हजार मामले दर्ज किए गए है। साथ ही पुलिसों पर हमले की २१८ घटनाएं हुई और इस अलग-अलग घटनाओं में ७७० लोगों को हिरासत में लिया गया है, यह जानकारी गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी। राज्य में लॉकडाऊन के यानि दि.२२ मार्च से १३ मई इस अवधि में धारा १८८ के तहत १,०६,५६९ मामले दर्ज किए गए है और विविध मामलों में २०,१९५ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, साथ ही विविध अपराधों में ४ करोड़ ०९ लाख ६९ हजार ०९४ रुपये इतना जुर्माना वसूला गया है। पुलिस विभाग का  १०० नंबर जो सभी जिले में २४ घंटे कार्यरत रहता है। लॉकडाऊन के दिनों में  इस १०० नंबर पर  बहुत फोन कॉल आए है। श्री. देशमुख ने जानकारी में बताया कि ९१,१९६ फोन आए है और इन सभी की योग्य वह दखल भी ली गई है। इसके अलावा राज्यभर में पुलिसों ने जिनके हाथों पर क्वारंटाइन (Quarantine) की मुहर लगाई गई, ऐसे ६६९ लोगों को खोजकर उन्हें विलगीकरण कक्ष में भेजा गया है, उन्होंने बताया कि राज्य में कुल ३,१२,८४० व्यक्ति क्वारंटाइन है। साथ ही अत्यावश्यक सेवाओं के लिए अब तक पुलिस विभाग के जरिए ३,५३,४१४ पास दिए गए है। वहीं इन दिनों में अवैध वाहतूक करनेवाले १२९६ वाहनों पर मामले दर्ज किए गए है और ५७,४७९ वाहनें जब्त किए गए है। विदेशी नागरिकों की ओर से किए गए वीजा उल्लंघन के १५ मामले राज्यभर में दर्ज किए गए है। कोरोना विषाणू का प्रकोप रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में दुर्भाग्य से  मुंबई के ५, पुणे १, व सोलापुर शहर १, नाशिक ग्रामीण १ ऐसे ८ पुलिस वीरों को अपनी जान गवानी पड़ी । राज्य में १०७ पुलिस अधिकारी और ८९४ पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉझिटिव मिले है, जिन पर उपचार शुरू है। अगर पुलिसों में कोरोना संदर्भ के कुछ भी लक्षण दिखाई देते है, तब उन पर तत्काल उपचार हो सके, इसके लिए राज्य में सर्वत्र नियंत्रण कक्ष भी स्थापन किए गए है, उन्होंने बताया कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए अपने पुलिस दल, स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर्स, नर्सेस दिनरात मेहनत कर रहे है। इस बात का एहसास सभी को होना चाहिए। इसलिए उन्हें परेशानी न हो, इस बात का हमें ध्यान रखना होगा। लॉकडाऊन के दिनों में सभी नियमों का सूक्ष्मता से पालन करते हुए कोरोना से मुकाबला करने में सहयोग करें। कोरोना के खिलाफ की लड़ाई में राज्य के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अपेक्षित है। लॉक डाऊन में थोड़ी-सी शिथिलता मिली यानि लॉकडाऊन खत्म हुआ, ऐसा बिलकुल भी नहीं है। बल्कि इन दिनों में सोशल डिस्टेन्सिंग पालन करना हम सभी की बड़ी ज़िम्मेदारी है। जिसे सभी ने नियमों का पालन करते हुए पूरा करना है, सभी से सहयोग करने का आवाहन गृहमंत्री ने किया है।