राज्य में  कोविड संदर्भ में अत्यावश्यक सेवाओं के लिए ३ लाख ४७ हजार पास वितरित  -गृहमंत्री अनिल देशमुख

 13 May 2020  461

►२ लाख ९७ हजार व्यक्ति  कोरंटाई

४ करोड़ ५ लाख जुर्माना

   मुंबई, (13 मई 2020)- राज्य में लॉकडाऊन शुरू होने से अब तक कोविड संदर्भ में अत्यावश्यक सेवाओं के लिए  पुलिस विभाग के जरिए ३,४७,५२२ पास   दिए गए है। साथ ही २,९७,२८२ लोगों को कोरंटाइन (Quarantine)  किया गया है, यह जानकारी गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी है। जानकारी में बताया कि राज्य में  लॉकडाऊन के यानि दि.२२ मार्च से १२ मई, इस अवधि में धारा १८८ के तहत  १,०५,५३२ मामले दर्ज किए गए है और २०,०७२ लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इसके अलावा विविध अपराधों में ४ करोड़ ५ लाख ६२ हजार ४९४ रुपए जुर्माना वसूला गया है। कोरोना का मुकाबला करने के लिए अपना पुलिस दल, स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टर्स, नर्सेस दिनरात मेहनत कर रहे है। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों (दुष्ट प्रवृत्ती) के द्वारा उन पर हमला  हो रहा है। ऐसे हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश पुलिस विभाग को दिए गए है। इस बीच पुलिसों पर हमले की २१४ घटनाएँ हुई, जिसमें ७६४ लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। देशमुख ने जानकारी में बताया कि पुलिस विभाग का  १००  यह नंबर सभी जिलों में २४ घंटे कार्यरत रहता है। लॉकडाऊन के दिनों में इस नंबर पर ९०,५५६ फोन आए, उन सभी की योग्य वह दखल भी ली गई। साथ ही राज्यभर में पुलिसों ने जिनके हाथों पर कोरंटाइन (Quarantine) की मुहर लगाई है, ऐसे ६६८ लोगों को ढूँढकर उन्हें विलगीकरण कक्ष में भेजा गया है। राज्य में कुल २,९७,२८२ व्यक्ति कोरंटाइन  (Quarantine) है। इस अवधि में अवैध वाहतूक करनेवाले १२९६ वाहनों पर मामले दर्ज किए गए है और ५७,४३० वाहनें जब्त किए गए है। साथ ही विदेशी नागरिकों की ओर से किया गया वीजा उल्लंघन के १५ मामले भी राज्यभर में दर्ज किए गए है। कोरोना विषाणू का प्रकोप रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों में दुर्भाग्यवश मुंबई के ५, पुणे १, सोलापुर शहर १, नाशिक ग्रामीण १ ऐसे ८ पुलिस वीरों को अपनी जान गवानी पड़ी।  साथ ही ८४ पुलिस अधिकारी व ७०९ पुलिस कर्मचारी कोरोना पॉझिटिव मिले है और जिन पर उपचार शुरू है। अगर पुलिसों को कोरोना संदर्भ के कुछ लक्षण दिखाई देते है, तब उन पर तत्काल उपचार हो, इसके लिए राज्य में सर्वत्र नियंत्रण कक्ष भी स्थापन किए गए है। राज्य में कुल ३९६४  रिलिफ कैम्प है। वहाँ पर करीबन ३,८४,१८८ लोगों की व्यवस्था की गई है। कोरोना के खिलाफ की लड़ाई में राज्य के प्रत्येक नागरिक का सहभाग अपेक्षित है। इन दिनों में विविध प्रकार की अफवाएं भी फैलाई जा रही है तथा फैल रही है। उदाहरण के रूप में जैसे - मुंबई पुलिस के अलावा आर्मी आएगी, ऐसी अफ़वाओं पर बिलकुल भी  विश्वास न रखे। इसके अलावा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करना एक बड़ी ज़िम्मेदारी हम सभी पर है। सभी ने नियमों का पालन करते हुए सहयोग करने का आवाहन गृहमंत्री ने किया हैं। राज्य में कोरोना की वजह से पुलिस दल दिन-रात काम कर रही है। इसलिए उन पर काम का अतिरिक्त भार भी पड़ रहा है। इसके अलावा रमजान और आनेवाला ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए कानून एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए, राज्य पुलिस दल की मदद के लिए केंद्र की ओर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस दल  की (CAPF) बीस कंपनियों की मांग किए जाने की जानकारी गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी। राज्य में राज्य राखीव पुलिस दल की ३२ कंपनियां कार्यरत है। उनकी मदद से पुलिस दल कार्य कर रहा है। लेकिन पुलिस दल के अधिकारी, कर्मचारियों को भी कोरोना की बाधा हुई है। साथ ही पुलिसों को आराम की भी आवश्यकता है। इसलिए राज्य में जल्द से जल्द केंद्रीय सशस्त्र पुलिस दल की २० कंपनियां मिले, यह मांग किए जाने की बात गृहमंत्री ने स्पष्ट की है।