मुंबई, (12 मई 2020)- महाराष्ट्र विधान परिषद के द्वैवार्षिक चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की छानबीन आज हुई है। जिसमें १३ उम्मीदवारों का नामांकन पत्र वैध पाया गया, वहीं एक उम्मीदवार का नामांकन अवैध पाया गया है, यह जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने दी। विधानसभा सदस्य के द्वारा चुने जाने वाले विधानपरिषद की कुल ९ सीटों के लिए आगामी दि. २१ मई को मतदान हो रहा है । इसके लिए कुल १४ उम्मीद्वारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था।
►नामांकन पत्र वैध साबित हुए उन उम्मीदवारों के नाम और राजनीतिक दल के नाम इस प्रकार हैं :-
श्री. गोपीचंद कुंडलिक पडलकर (भा.ज.पा.), श्री. प्रवीण प्रभाकरराव दटके (भा.ज.पा.), श्री. रणजितसिंह विजयसिंह मोहिते- पाटिल (भा.ज.पा.), डॉ. अजित माधवराव गोपचडे (भा.ज.पा), श्री. संदीप सुरेश लेले (भा.ज.पा.), श्री. रमेश काशिराम कराड (भा.ज.पा.).
श्री. उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना), डॉ. नीलम दिवाकरराव गोऱ्हे (शिवसेना).
श्री. शशिकांत जयवंतराव शिंदे (राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी), श्री. अमोल रामकृष्ण मिटकरी (राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी), श्री. किरण जगन्नाथ पावसकर (राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी), श्री. शिवाजीराव यशवंत गर्जे (राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी),श्री. राजेश धोंडीराम राठोड (भा.रा.काँ.).
नामांकन पत्र अवैध साबित हुए उन उम्मीदवार का नाम और राजनीतिक दल का नाम इस तरह से है :-
श्री. राठोड शेहबाज अलाउद्दीन (निर्दलीय)
नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख १४ मई, २०२० है।