लॉकडाऊन के दिनों में स्वास्थ्य संबंधित मार्गदर्शन के लिए निःशुल्क ऑनलाईन ई- संजीवनी ओपीडी सेवा शुरू की गई

 12 May 2020  449

मुंबई, (12 मई 2020)- कोरोना के कारण राज्य में लॉकडाऊन शुरू है, इसलिए कुछ जगहों पर निजी अस्पताल भी बंद है। ऐसे में नागरिकों की स्वास्थ्य विषयक जांच, मार्गदर्शन संबन्धित होनेवाली परेशानियों तथा समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ऑनलाईन ई-संजीवनी ओपीडी सेवा शुरू की गई है। हालांकि राज्य में प्रायोगिक आधार पर शुरू की गई,  यह सेवा अब पूर्ण रूप से शुरू की गई है। नागरिक एवं मरीज www.esanjeevaniopd.in इस वेबसाइट पर भेट देकर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन ले सकते है, यह आवाहन स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने किया है। केंद्र और राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त उपक्रम है और इसके लिए मरीजों की ओर से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह ऑनलाईन ओपीडी सेवा सुबह ९. ३० से दोपहर १.३० तक उपलब्ध रहेगी। रविवार के दिन यह सेवा उपलब्ध नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया है कि चरणबद्ध तरीके से इस सेवा का समय भी बढ़ाया जाएगा। नांदेड, भंडारा, नाशिक स्थित जिला अस्पतालों के १६ चिकित्सक अधिकारियों को ऑनलाईन ओपीडी सेवा का प्रशिक्षण दिया गया है। पिछले कुछ दिनों में प्रायोगिक आधार पर यह सेवा शुरू की गई, लेकिन अब यह सेवा राज्यभर शुरू हुई है और अब तक तकरीबन ४०० से अधिक मरीजों पर इस सेवा के तहत उपचार दिया गया है। इस अप्लीकेशन के माध्यम से कोई भी मरीज राज्य के किसी भी जिले से किसी भी जिले में चिकित्सक अधिकारियों के साथ संगणक, लैपटॉप अथवा मोबाईल का उपयोग कर किसी भी बीमारी पर मार्गदर्शन तथा सलाह ले सकता है। सीधे वीडियो कॉन्फरन्सिंग, लिखित संदेश के द्वारा चिकित्सक अधिकारियों के साथ इस सेवा के तहत चर्चा की जा सकेगी।

      ►इस सेवा का उपयोग इस तरह किया जा सकेगा     

१)  पंजीकरण करके टोकन लेना होगा – इसके लिए मोबाईल क्रमांक द्वारा पंजीकरण किया करना होगा। इस पर ‘ओटीपी’ आने के बाद उस माध्यम से मरीज ने पंजीकरण आवेदन भरना होगा। उसके बाद टोकन के लिए अनुरोध भी करना होगा। अगर बीमारी को लेकर कुछ कागजाद, रिपोर्ट  होंगे, तो उसे अपलोड भी कर सकते है। उसके बाद एसएमएस के द्वारा मरीज को पहचान क्रमांक और टोकन क्रमांक प्राप्त होगा।

२)  पंजीकरण के बाद लॉगईन करने के लिए एसएमएस के द्वारा नोटीफिकेशन प्राप्त होगा। जिसके बाद मरीज को दिए गए पहचान क्रमांक के आधार से लॉगईन किया जा सकेगा।

३)   वेटिंग रूम- वेटिंग रूम पर एन्टर करने के बाद कुछ ही समय में ‘कॉल नाऊ’ यह बटन कार्यान्वित (ॲक्टीवेट) होगा और जिसके बाद वीडियो कॉल कर सकेंगे।

४)  फिर आपको डॉक्टर आपके स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिनसे चर्चा होने के बाद तुरंत ही ई-प्रिस्किप्शन प्राप्त होगा।