इंटरनेशनल नर्स डे पर मुंबई पुलिस समेत फिल्म स्टारों ने नर्सो को दी बधाई
12 May 2020
406
मुंबई, (12 मई 2020)- मुंबई में आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है। इस मौके पर दुनिया भर में लोग नर्सों को बधाई दे रहे हैं। इस बार कोरोना वायरस के चलते नर्सों को जश्न मनाने का मौका नहीं मिला है, वो लगातार मोर्चे पर डटी हैं, अपनी जान दांव पर लगाकर वो लगातार काम कर रही हैं, ऐसे में इस बार उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। मुंबई पुलिस ने नर्सों को मुन्ना भाई के स्टाइल में बधाई दी है। ट्विट करते हुए मुंबई पुलिस ने लिखा है, तुम बहुत मस्त काम करता है सिस्टर, शुक्रिया। नर्स मामू लोगों को भी अपना थैंक यू बोलना असली मुन्ना भाई संजय दत्त ने भी नर्सों को बधाई दी है, उन्होंने लिखा है इतने सारे जीवन को निस्वार्थ ये सब बचा रहे हैं। आप सबको बधाई, दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने के लिए आपको ज्यादा धन्यवाद नहीं दे सकते है।
फिल्म एक्ट्रेस काजोल ने ट्वीट करके लिखा मास्क के पीछे एक हीरो है, जो खामोशी से दुनिया की सेवा कर रहा है। इन सभी हीरोज़ को शुक्रिया। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें एक नर्स कई हाथों के साथ दिखाई दे रही है, अभिषेक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, सम्मान और आभार धन्यवाद हीरोज.