बृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ने मंगलवार को 2020-21 का बजट पेश किया

 04 Feb 2020  435

मुंबई, (04 फरवरी 2020)- देश की सबसे अमीर बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 33,441 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। बजट में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस बार 8.95 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। खास बात यह है कि इस बार बीएमसी की ओर से किसी भी टैक्स में कोई वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि विभिन्न लाइसेंस, जन्म प्रमाण पत्र, बाजार लाइसेंस सहित अन्य लाइसेंस के लिए फीस में 5 प्रतिशत की वृद्धि प्रस्तावित है। बीएमसी कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने निकाय की स्थायी समिति में बजट पेश किया गया था। इस बजट में बीएमसी ने राजस्व में घाटा भी दिखाया है। यह घाटा छोटे फ्लैटों को टैक्स में छूट देने के चलते बताया गया है। प्रस्तुत किए गए बजट के अनुसार, 500 वर्गफीट के कारपरेट एरिया वाले फ्लैटों को टैक्स में छूट देने से बीएमसी के राजस्व में 335 करोड़ रुपए की  कमी आई है। वहीं बीएमसी को वर्ष 2020-21 के लिए में विभिन्न राजस्व स्रोतों से 28, 448.30 करोड़ रुपए का अनुमानित राजस्व मिलने की उम्मीद है। जो कि वित्त वर्ष 2019-20 के 24983.82 करोड़ रुपये की तुलना में 13.87 प्रतिशत अधिक है।

►गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 300 करोड़ आवंटित
बीएमसी ने बजट में विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और अन्य सुविधाओं पर भी ध्यान केंद्रित किया है। इसके तहत महत्वाकांक्षी तटीय सड़क परियोजना के लिए 25 फीसदी बजट बढ़ाकर 1600 से 2000 करोड़ रुपए किया गया है। परियोजना को चार साल में पूरा करने की योजना है। इसकी कुल लागत 12,721 करोड़ रुपए है। गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के लिए भी 300 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इस लिंक रोड से पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों के बीच यात्रा करने वालों को सुविधा हाेगी। 

►बजट की मुख्य बातें 

सड़कों के सुधार हेतू 1600 करोड रूपये का प्रावधान 

कोस्टल रोड के लिए दो हजार करोड़ रूपये का प्रावधान, पिछले बार यह राशि 1600 करोड़ रूपये की थी

289 किमी सड़कों की मरम्मत का प्रस्ताव जिसके लिए 1600 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

बेस्ट की मदद हेतू 1500 करोड़ रूपये का प्रावधान।

विकास नियोजन के लिए 774 करोड़ रूपये का प्रावधान 

गारगाई योजना के लिए 503.51 करोड़ रूपये का प्रावधान।

कचरा नष्ट करने के लिए 5 करोड़ रूपये का प्रावधान।

देवनार पशुवर्धवनगह के नवीनीकरण के लिए 20 करोड रूपये का राशि

पशुचिकित्सा विभाग के लिए 20 करोड़ का आबंटन 

केईएम अस्पताल के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण करने के लिए दस करोड़ रूपये की राशि रखी गई है। 

बांद्रा के भाभा अस्पताल के लिए 287 करोड़ की राशि

महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा हेतू पश्चिम उपनगरों में बनेगा घर जिसके लिए 90 करोड़ का प्रावधान। 

मुंबई इन्क्बेशन लैब के लिए 15 करोड़ का प्रावधान

पर्यटन विकास के लिए 9.5 करोड़ रूपये का प्रवाधान किया गया है। 

सिवरेज पाईपलाइन की मरम्मत के लिए 320.16 करोड़ रूपये की राशि बजट में रखी गई है 

उद्यान विकास के लिए 226.77 करोड़ रूपये का प्रावधान।