बिल्डिंग का अप्रवूल तेजी से होगा

 29 Oct 2015  1385

डेढ़ से दो साल मंजूरी का करना पड़ता था इंतजार
अब नई योजना के तहत 60 से 90 दिनों में मिलेगी मंजूरी
बीएमसी प्रशासन 10 दिनों में निकालेगी सुर्कुलर

बिल्डिंग का अप्रवूल अब तेजी से होगा। बीएमसी प्रशासन ने शुक्रवार को कुछ उपायों की, जिनमें अब मुंबई में बनने वाली बिल्डिंगों से संबंधित योजनाओं को तेज गति से मंजूर किया जाएगा। बीएमसी कमिश्नर अजय मेहता ने बताया कि बिल्ड़रों को बिल्डिंग प्लान से संबंधित मंजूरी को पाने के लिए डेढ़ से दो साल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बीएमसी प्रशासन ने अब बिल्डिंग प्रपोजल की प्रक्रिया को आसान करने का निर्णय लिया है। बीएमसी द्वारा लिए गए निर्णयानुसार अब बिल्डिंग प्रपोजल की मंजूरी पेपर वर्क के आधार पर 60 से 90 दिनों में दे दी जाएगी, जबकि पहले बिल्डर्स, आर्किटेक्ट और अन्य लोगों को बिल्डिंग प्रपोजल प्रक्रिया की मंजूरी लेने के लिए डेढ़ से दो साल का इंतजार करना पड़ता था, और प्रतिदिन बीएमसी मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था। बीएमसी ने अब इस प्रक्रिया को आसान करने का निर्णय लिया है। इससे संबंधित सर्कुलर आने वाले दस दिनों में निकाला जाएगा। 

‘बिल्डिंग प्रपोजल मंजूरी के लिए 70 प्रकार की मंजूरी है जरूरी’

बीएमसी कमिश्नर अजय मेहता ने बताया कि पहले बिल्डरों को बिल्डिंग का अप्रवूल लेने के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी। बीएमसी में विभिन्न जगहों पर 200 प्रकार की मंजूरी लेनी पड़ती थी। बीएमसी प्रशासन ने 200 विभिन्न प्रकार की मंजूरी में से 130 प्रकार की मंजूरी निकाल दी है। इस कारण अब बिल्ड़रों को सिर्फ 70 अलग-अलग प्रकार की मंजूरी लेनी पड़ेगी। 70 प्रकार की मंजूरी को बीएमसी द्वारा जल्दी क्लीयरेंस देने की तैयारी की गई है, ताकि बिल्डिंग प्रपोजल प्रक्रिया को तेज गति मिल सकें। 

‘एक जगह भरना पड़ेगा पैसा’

कमिश्नर मेहता ने आगे बताया कि बिल्ड़िंग प्रपोजल योजना की मंजूरी के लिए बिल्डरों को 40 जगह पैसा भरने पड़ते थे। 40 अलग-अलग जगहों पर पैसा भरने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी से निजात दिलाते हुए बीएमसी ने बिल्डिंग प्रपोजल की प्रक्रिया को तेज गति देने के लिए एक जगह पर पैसे भरने की उपलब्धता कराई है।