मुंबई,(17 जून 2019)- विधिमंडल मान्सून सत्र के अधिवेशन की आज दि. 17 जून को शुरुआत हुई। विधानसभा के कार्य को वंदे मातरम के साथ शुरुआत की गई। इस समय विधानसभा के अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आदि के साथ मंत्री, राज्यमंत्री और विधानसभा के सदस्य उपस्थित थे।विधानसभा का कार्य शुरू होते ही अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे इन्होंने विधानसभा विधायक सुरेश धानोरकर, प्रतापराव चिखलीकर, हर्षवर्धन जाधव, अनिल गोटे, जयदत्त क्षीरसागर, गिरीष बापट, राधाकृष्ण विखे पाटील, उन्मेश पाटील, हेमंत पाटील और इम्तियाज जलील इन्होंने इस्तीफा दिया यह बताया। विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने कल शपथ लिए नये मंत्रियों का परिचय कराया। इस अवसर पर गृहनिर्माण मंत्री राधाकृष्ण विखे - पाटील, रोजगार हमी एवं फलोत्पादन मंत्री जयदत्त क्षीरसागर, शिक्षामंत्री आशिष शेलार, मजदूर मंत्री संजय कुटे, सामाजिक न्याय मंत्री सुरेश खाडे, कृषिमंत्री डॉ. अनिल बोंडे, आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके, जलसंधारण मंत्री तानाजी सावंत, नगरविकास राज्यमंत्री योगेश सागर, सामाजिक न्याय राज्यमंत्री अविनाश महातेकर, मजदूर राज्यमंत्री संजय भेगडे, सार्वजनिक निर्माण राज्यमंत्री डॉ. परिणय फुके और उद्योग राज्यमंत्री अतुल सावे इनका परिचय करते हुए मुख्यमंत्री ने इन्हें शुभकामनाएं भी दी। विधिमंडल के मान्सून सत्र के लिए विधानसभा में तालिका अध्यक्ष का चयन विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे इन्होंने आज किया।इस अवसर पर सुधाकरराव देशमुख, संजय केळकर, शंभुराज देसाई, सुभाष साबणे, भारत भालके और संदिप नाईक इन विधायकों का तालिका अध्यक्ष के रूप में चयन किया। विधानसभा विधायक, पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन्होंने विधानसभा में शोकप्रस्ताव रखकर श्रद्धांजली अर्पित की।इस अवसर पर दिवंगत विधायक हनुमंत डोळस, पूर्व विधायक रघुनाथ ओंकार उर्फ तात्यासाहेब आर.ओ.पाटील, पांडुरंग हजारे इनके निधन पर मुख्यमंत्री ने शोकप्रस्ताव रखा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे, जलसंपदा मंत्री गिरीष महाजन, पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल, सार्वजनिक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे, सहकार राज्यमंत्री गुलाबराव पाटील तथा विधायक विजय वडेट्टीवार, अजित पवार, गणपतराव देशमुख, सतीश पाटील और किशोर पाटिल इन्होंने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की।