ज्यादा से ज्यादा मतदान करें मतदाता- राहुल शेवाले
29 Apr 2019
561
मुंबई, (29 अप्रैल 2019)- दक्षिण मध्य मुंबई के महायुति के उम्मीदवार राहुल शेवाले और उनकी पत्नी कामिनी शेवाले ने आज सुबह साढ़े आठ बजे मानर्खुद में अपना मतदान का अधिकार पूरा किया। इस समय राहुल शेवाले ने कहा कि आज लोकशाही का सबसे महत्तवपूर्ण दिन है। लोकशाही को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का आवाहन मैं मतदाताओं से करता हूं। चुनाव आयोग एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चुनाव के लिए की गई तैयारियां प्रशंसनीय हैं। पिछले साल में मेरे द्वारा किए गए कार्यों के जोर पर जनता मुझे फिर से संधि देगी। यह मेरा विश्वास है।