निरुपम के लिए आज शत्रुघ्न सिन्हा करेंगे प्रचार

 25 Apr 2019  458

मुंबई, (25 अप्रैल 2019)- बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा आज मुंबई में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। मालाड के कुरार गांव में आज शाम सिन्हा उत्तर पश्चिम से संजय निरुपम और उत्तर मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के लिए संयुक्त जनसभा करेंगे। जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार की शाम 7 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दोनों सीटों पर उत्तर भारतीय मतदाताओं की महत्वपूर्ण मौजूदगी है। भाजपा को अलविदा कहकर हाल ही में कांग्रेस में आए सिन्हा मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकार विरोधी रुख को लेकर खबरों में बने रहे। बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा खुद पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर मैदान में हैं, जहां वोट डाले जा चुके हैं। सिन्हा कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने बुधवार को कहा कि उनके साथ मंच साझा करने की वजह से महाराष्ट्र पुलिस से नरसिंह यादव का निलंबन ‘क्रूर और अनुचित’ कदम है। यादव मुंबई पुलिस के लोकल आर्म्स डिविजन में तैनात हैं। बता दें कि उन्होंने रविवार को कांग्रेस नेता संजय निरूपम के साथ चुनाव प्रचार में कथित तौर पर हिस्सा लिया। निरूपम ने कहा कि उनके साथ मंच साझा करने की वजह से महाराष्ट्र पुलिस से नरसिंह यादव का निलंबन ‘क्रूर और अनुचित’ कदम है। निरूपम मुंबई-उत्तरी पश्चिमी सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। यादव ने 2010 के राष्ट्रमंडल खेल में गोल्ड मेडल जीता था।