मुंबई उत्तर - पश्चिम लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार सुभाष पासी ने दाखिल किया नामांकन पर्चा
09 Apr 2019
538
मुंबई, (09 अप्रैल 2019)- मुंबई उत्तर -पश्चिम लोकसभा सीट से सपा -बसपा गठबन्धन के उम्मीदवार सुभाष पासी ने मंगलवार को अपना नामांकन पर्चा जिला अधिकारी कार्यालय में जमा किया। सुबह ८. ३० बजे समाजवादी पार्टी के मुंबई /महाराष्ट्र अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के नेतृत्व में जोगेश्वरी पूर्व के नटवर स्थित सुभाष पासी के जनसंपर्क कार्यालय से सपा और बसपा कार्यकर्ताओं का काफिला जिला अधिकारी कार्यालय के लिए निकला। सपा -बसपा नेताओं,पदाधकारियों और कार्यकर्ताओं यह काफिला ईस्टर्न एक्सप्रेसवे होते हुए बांद्रा में मुंबई उपनगर जिला अधिकारी कार्यालय तक गया। इसके बाद लोकसभा उम्मीदवार के रूप में सुभाष पासी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान आजमी ने कहा कि भाजपा -शिवसेना सरकार से जनता परेशान है और विगत में कांग्रेस -एनसीपी सरकार ने भी समाज के दलितों,दबे कुचलों और अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया। ऐसे में जनता सपा -बसपा के साझा उम्मीदवार सुभाष पासी को भारी मतों से विजयी बनाएगी। इस दौरान सुभाष पासी ने कहा कि वह उत्तर -पश्चिम मुंबई लोकसभा क्षेत्र की जनता के उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। नामांकन पर्चा जमा करने के लिए निकाली गई रैली में अबू आसिम आजमी और सुभाष पासी के साथ सपा के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता अब्दुल कादिर चौधरी,रीना पासी ,जिला अध्यक्ष फ़वाज मेमन,सपा उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर यादव,नगरसेविका रुखसाना सिद्दीकी,फहद आजमी ,जिला अध्यक्ष निसार खान,ललन यादव ,अबरार अहमद सिद्दीकी,आशीष ठाकुर,इमरान चाचा,अबू सुफियान के साथ लोकसभा क्षेत्र के सभी तालुका और वार्ड अध्यक्ष सहित काफी संख्या में सपा और बसपा कार्यकर्ता शामिल थे।