किरीट सौमैया का पत्ता कटा, बीजेपी के मनोज कोटक को मिला ईशान्य मुंबई से चुनाव लड़ने का टिकट

 03 Apr 2019  527

मुंबई,(03 अप्रैल 2019)- ईशान्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र के विद्यमान सांसद किरीट सोमैया को लोकसभा चुनाव 2019 में टिकट देने का विरोध लगातार शिवसेना द्वारा किया जा रहा था। जिसके चलते बीजेपी पार्टी ने किरीट सोमैया का पत्ता काटकर आज बीजेपी के नगरसेवक एवं बीएमसी गटनेता मनोज कोटक को ईशान्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से चुनावी टिकट दे दिया हैं। इसके चलते अब बीजेपी की ओर से मनोज कोटक तो वहीं एनसीपी की ओर से संजय दीना पाटिल चुनावी मैदान में एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो, इस लोकसभा क्षेत्र में कोटक और दीना पाटिल के बीच कांटे की टक्कर होगी। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से ईशान्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवारी पर बीजेपी की ओर से सस्पेंश बना हुआ था। इस सीट पर कई लोगों को उम्मीदवारी देने की चर्चा जोरों पर थी। जिसमें प्रवीण छेड़ा, पराग शाह समेत कई नामों की चर्चा थी। बता दें कि ईशान्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी सासंद किरीट सौमैया के विरूद्ध में शिवसैनिकों ने एक ही स्पिरीट नो किरीट का नारा दिया। शिवसेना द्वारा कापी विरोध झेलने के बाद अंत में बीजेपी ने किरीट कका पत्ता काटकर उनकी जगह मनोज कोटक को उम्मीदवारी दे दिया। हालांकि राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी पार्टी द्वारा सौमैया का पत्ता काटे जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश जाता हैं कि शिवसेना के बारे में बुरा बोलने वालों का हाल भी बुरा होता हैं। किरीट सोमैया का पत्ता काटे जाने पर कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार संजय निरूपम ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि किरीट सौमैया की टिकट कट गई, उन्होंने मातोश्री का भ्रष्टाचार उजागर किया था, जिसकी सजा उनको मिली। भ्रष्टाचार मिटाने का जो संकल्प बीजेपी ने लिया था, उसका क्या हुआ, भ्रष्टाचार के जो आरोप किरीट ने लगाए थे, क्या उसकी सीबीआई जांच होगी। जबकि किरीट सौमैया ने मनोट कोटक को उम्मीदवारी दिए जाने की खुशी जताया हैं।