समाजवादी पार्टी के 4 और बसपा के 15 प्रत्याशी घोषित
28 Mar 2019
524
मुंबई, (28 मार्च 2019)- महाराष्ट्र में कुल ४८ लोकसभा सीटों में से १९ लोकसभा सीटों के लिए गुरुवार को सपा-बसपा गठबंधन ने अपने उम्मीदवार घोषित किये । इसके अनुसार सपा के चार उम्मीदवार धुले -मालेगांव लोकसभा सीट से कासमी कमाल हुसैन मोहम्मद आजमी ,मुंबई उत्तर -पश्चिम लोकसभा सीट से उत्तर प्रदेश से मौजूदा विधायक सुभाष पासी,अब्दुल समद अब्दुल करीम नांदेड़ और सैयद मुजामिल सैयद जमील बीड लोकसभा सीट से सपा -बसपा गठबंधन के उम्मीदवार होंगे । वही बसपा की तरफ से भंडारा -गोंदिया से डॉ विजया नांदुरकर ,गढ़चिरोली -चिमूर से हरिश्चंद्र मंगाम ,रामटेक से सुभाष गजभिए ,नागपुर से मो जमाल मोहम्मद इब्राहिम,वर्धा से डॉ शैलेश कुमार अग्रवाल,यवतमाल-वाशिम से अरुण कुमार किनवटकर,चंद्रपुर से सुधीर वासनिक,अमरावती से अरुण वानखेड़े ,बुलढाणा से अब्दुल हाफिज,हिंगोली से डॉ दत्तात्रेय धनवे ,अकोला से भाई बी सी कांबले,परभणी से बैजनाथ फड़ ,उस्मानाबाद से डॉ शिवाजी पंढरीनाथ ओमान ,लातूर से सिद्धार्थ दिगम्बर सूर्यवंशी और सोलापुर से राहुल सरोदे सपा -बसपा के साझा प्रत्याशी होंगे। मुम्बई मराठी पत्रकार संघ में आयोजित एक पत्रकार परिषद में उक्त १९ उम्मीदवारो के नामों की घोषणा की गई। इस दौरान सपा के प्रदेश महासचिव और प्रवक्ता अब्दुल क़ादिर चौधरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महाराष्ट्र मुम्बई अध्यक्ष अबू आसिम आजमी के निर्देश पर उक्त नामो पर सहमति हुई है । उंन्होने बताया कि सपा -बसपा ने काफी सोच-समझ कर उम्मीदवारों का चयन किया है। उन्होंने बताया कि जहां सपा मजबूत स्थिति में है वहां सपा उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा और जिस लोकसभा सीट पर बसपा की स्थिति मजबूत है वहां बसपा उम्मीदवार को खडा किया जायेगा। उम्मीदवारों की घोषणा के दौरान सुरेश विद्याधर (मुम्बई अध्यक्ष बसपा), अब्दुल कादिर चौधरी (प्रदेश महासचिव- प्रवक्ता सपा ) ,प्रा प्रशांत इंग्ले महासचिव महाराष्ट्र प्रदेश बसपा और मेराज सिद्दीकी चीफ जेनरल सेक्रेटरी सपा आदि मौजूद थे । अपनी प्रतिक्रिया में मेराज सिद्दीकी ने बताया कि महाराष्ट्र में फिरकापरस्त ताकतों को मात देने के लिए सपा -बसपा ने गठबंधन किया है और साझा उम्मीदवार खड़े किए हैं । उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार से जनता परेशान है और लोग सपा -बसपा प्रत्याशी को विजयी बनाएंगे।