बीएमसी के वैधानिक समितियों का अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा चुनाव
28 Mar 2019
538
मुंबई, (27 मार्च 2019)- बीएमसी के वैधानिक और विशेष समितियों के चुनाव अप्रैल के पहले सप्ताह में होनेवाला है। इस चुनाव से पहले समितियों में मौजूदा नगरसेवकों के बीच फेरबदल किया गया हैं। कुछ समिति में नए चेहरों को मौका दिया गया है, तो वहीं कुछ समितियों में पुराने चेहरों को ही कायम रखा गया हैं।स्थायी समिति के सदस्य एवं शिवसेना के पूर्व मेयर मिलिंद वैद्य, भाजपा की पूर्व उपमेयर अल्का केरकर, सुधार समिति सदस्य एवं बीजेपी के नगरसेवक प्रकाश गंगाधरे को बदलकर उनके स्थान पर नए चेहरों को अवसर दिया गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में विशेष समितियों का चुनाव होगा। इन चुनावों से पहले, समितियों के आधे पार्षद और सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं। उनके स्थान पर नए सदस्यों की नियुक्ति की जाती है। शिवसेना से सदानंद परब, पूर्व महापौर मिलिंद वैद्य, शिवसेना से समिक्षा साकरे को स्थायी समिति से हटाकर अन्य समितियों में सदस्यता के लिए नामित किया गया है। किशोरी पेडणेकर, चंद्रशेखर वैनंगकर, विजेंदर शिंदे को इनकी जगह स्थायी समिति में जगह दिया गया है। बीजेपी नगरसेविका एवं पूर्व मेयर अल्का केरकर की जगह ज्योति अलवानी को मौका दिय गया हैं। कांग्रेस से कमरजहां सिद्दीकी की जगह विठ्ठल लोकरे को जगह दी गई है। समिति में शिवसेना के संतोष खरात, सदानंद परब, किरण लाडगे, भाजपा से शीतल गंभीर, स्वप्ना म्हात्रे, रोहन राठौड़, अतुल शाह, अभिजीत सावंत, मुमताज खान को मौका दिया गया है। शिक्षा समिति से बीजेपी की सुरेखा पाटिल, पंकज यादव, शिवसेना के मिलिंद वैद्य और शिक्षा समिति में एमएनएस के सदस्यों की संख्या कम होने के कारण समाजवादी पार्टी को अपने एक सदस्य की नियुक्ति करने का मौका मिला। इसलिए समाजवादी के रईस शेख को नियुक्त किया गया है, तो वहीं बेस्ट समिति अतुल शाह, सरिता पाटिल की जगह प्रकाश गंगाधर, मीनल पटेल की नियुक्ति की गई है, जबकि शिवसेना के राजेश कुसले की जगह राम सामंत की नियुक्त की गई है।