राज्य का अंतरिम बजट सर्वांगीण और बुनियादी विकास को गति देने वाला - खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट
27 Feb 2019
455
मुंबई, (27 फरवरी 2019)- वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार द्वारा प्रस्तुत राज्य का 2019-20 का अंतरिम बजट राज्य के सर्वांगीण और बुनियादी विकास की गति को बढ़ाने वाला है और सामाजिक न्याय के माध्यम से महाराष्ट्र के निर्माण के प्रति दृढ़ता दर्शाने वाला है। इस बजट में, राष्ट्रीय महामार्ग, नागपुर - मुंबई समृद्धि महामार्ग के लिए वित्तीय प्रावधान किया गया है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री गिरीश बापट ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पुणे मेट्रो परियोजना के काम को तेजी से पूरा करने के लिए धनराशि उपलब्ध की गयी है। इस बजट के तहत, खेती को स्थिरता , बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास बढ़ते शहरीकरण की सुविधा , किसानों का सम्मान कायम रहे इसके लिए शुरू की गयी छत्रपति शिवाजी महाराज योजना के माध्यम से राज्य का अंतिम पात्र किसान कर्ज मुक्त होने तक निधि उपलब्ध कराई जाएगी । इस बजट में समाज के सभी घटकों को उचित न्याय दिया गया है।राज्य सरकार के चार वर्षों के कार्यकाल में, राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे सड़क, जल संसाधन, कृषि, स्वास्थ्य सेवा में बहुत प्रगति की है। पिछले कई वर्षों में जो काम नहीं हुए थे वे काम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में किये गये हैं,