अंतरिम बजट राज्य की विकास यात्रा अबाधित रखने में मददगार- मुख्यमंत्री फडणवीस
27 Feb 2019
778
मुंबई, (27 फरवरी 2019)- कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे लोक कल्याणकारी उपक्रमों के लिए व्यापक प्रावधान वाला अंतरिम बजट राज्य की विकास यात्रा को निरंतर जारी रखने में मददगार साबित होगा। यह प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यहां व्यक्त की। देश में आगामी लोकसभा चुनाव के पृष्ठभूमि पर राज्य सरकार ने वर्ष 2019-20 के लिए अंतरिम बजट पेश किया. भविष्य में अतिरिक्त बजट प्रस्तुत किए जाने तक खर्च के सभी प्रावधान इस बजट में किए गए हैं. साथ ही किसान, मजदूर, महिला, बच्चे तथा वंचित और उपेक्षित घटकों की उन्नति के लिए राज्य सरकार ने पिछले चार वर्षों में शुरू की सभी कल्याणकारी योजनाओं तथा उपक्रमों के लिए व्यापक प्रावधान अंतरिम बजट में किया गया है। किसान तथा खेती के लिए पूरक व्यवसाय, उद्योग तथा रोजगार निर्मिती, मूलभूत सुविधाएं, ग्राम विकास, कौशल्य विकास जैसे कार्यक्रमों के साथ ही सूखा निवारण के लिए उपायों का भी प्रावधान अंतरिम बजट में किया गया है।