मुंबई, (27 फरवरी 2019)- कविवार्य विष्णु वामन शिरवाडकर उर्फ तात्यासाहेब कुसुमाग्रज के जन्मदिन को मराठी भाषा गौरव दिन के रूप में मनाया जाता है। इस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज विधान भवन में कुसुमाग्रज सहित पु ल देशपांडे ग दि माडगुलकर, सुधीर फड़के के चित्रों का पूजन किया। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति राम राजे नाईक निंबालकर, विधानसभा अध्यक्ष हरीभाऊ बागडे, संस्कृतिक कार्य मंत्री विनोद तावड़े, पशु संवर्धन एवं दुग्ध विकास मंत्री महादेव जानकर, सहकार मंत्री सुभाष देशमुख, खाद्य और नागरी आपूर्ति राज्य मंत्री रविंद्र चौहान, विधायक अजीत पवार सहित अन्य लोकप्रतिनिधी उपस्थित थे।
►रेशनिंग के विस्तारित कार्यालय का मुख्यमंत्री के हाथों उद्घाटन
रेशनिंग नियंत्रक तथा नागरिक आपूर्ति निदेशक कार्यालय का आधुनिकरण तथा विस्तारीकरण के पश्चात आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों उद्घाटन किया गया। चर्चगेट स्टेशन के निकट एक्सप्रेस इमारत की दूसरी मंजिल पर यह कार्यालय स्थित है. हाल ही में इसका आधुनिकीकरण किया गया। इस अवसर पर खाद्य और नागरी आपूर्ति तथा ग्राहक संरक्षण मंत्री गिरीश बापट, उद्योग मंत्री तथा मुंबई शहर के पालक मंत्री सुभाष देसाई, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री रविंद्र चौहान, विधायक राज पुरोहित, खाद्य और नागरी आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव महेश पाठक, निदेशक एवं नियंत्रक रेशनिंग, कैलाश पगारे उपस्थित थे।