लोकसभा चुनाव 2019- बीजेपी शिवसेना में हुई युति
18 Feb 2019
465
►बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों के आंकड़ों पर हुआ गठबंधन
मुंबई, (18 फरवरी 2019)- बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने की। प्रेस कान्फ्रेंस में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना साथ-साथ है। पिछले कुछ वक्त से दोनों पार्टियों के बीच कुछ मतभेद थे, लेकिन हमनें उद्धव ठाकरे से मिलकर उन विषयों पर बात की और साथ आने का निर्णय लिया। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने भी कहा कि दोनों पार्टियां साथ चुनाव लड़ने पर सहमत हो गई हैं। गौरतलब है कि मीडिया में ऐसी रिपोर्टें भी थी कि सीट बंटवारे को लेकर दोनों पार्टियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी।पिछले कुछ दिनों से शिवसेना और बीजेपी के बीच खटास का माहौल था। राजनीतिक गलियारों में शिवसेना पार्टी के अलग से चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर भी थी। लेकिन अब सूत्रों की माने तो बीजेपी और शिवसेना के बीच 25 और 23 सीटों की साझेदारी पर बात तय की गई है, जिसमे बीजेपी को 25 और शिवसेना को 23 सीट्स मिलने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। हालांकि शिवसेना के नेता बार-बार मोदी सरकार पर हमलावर रही है। लेकिन अब गठबंधन के बाद बताया यह जा रहा है कि शिवसेना द्वारा यह हमला दिखावटी था। इसका उद्देश्य सिर्फ भाजपा पर दबाव बनाना था, ताकि चुनाव से पहले अधिक से अधिक सीट हासिल की जा सकें।
---------------इन मुद्दों पर बनी सहमति
►किसानों के मुद्दों को सुलझाना।
►फडणवीस ने कहां कि बीजेपी और शिवसेना के बीच मतभेद थे, लेकिन दोनों के विचार एक है।
►बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
►विधानसभा में दोनों पार्टियां बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
►उद्धव ठाकरे ने कहा हमारे मन एकदम साफ है। पीएम मोदी की फसल बीमा योजना काबिले तारीफ हैं।
►राम मंदिर का मुद्दा हम उठाते रहें है और इसपर अटल रहेंगे।