जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जवानों पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद राज ठाकरे ने अपनाया कड़ा रूख

 18 Feb 2019  592

 मनसे चित्रपट सेना के प्रमुख अमेय खोपकर ने कहा, ‘हमने टी-सीरीज, सोनी म्यूजिक, वीनस, टिप्स म्यूजिक जैसी भारतीय कंपनियों से मौखिक तौर पर कहा कि वे पाकिस्तानी गायकों के साथ काम नहीं करें। इन कंपनियों को यह तुरंत रोकना चाहिए या फिर हम अपने तरीके से कार्रवाई करेंगे.’ हाल ही में भूषण कुमार की टी-सीरीज ने दो अलग-अलग गीतों के लिए राहत फतह अली खान और आतिफ असलम के साथ करार किया है. खोपकर ने बताया, ‘हमारी चेतावनी के बाद उन्होंने कंपनी के यूट्यूब चैनल से उनके गीत हटा दिए हैं। साल 2016 में उरी हमले के बाद भी राज ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने भारत में काम कर रहे सभी पाकिस्तानी कलाकारों को देश छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया था।