अमिताभ बच्चन के हाथों फरवरी के 'लोकराज्य' का प्रकाशन

 06 Feb 2019  513

मुंबई, (06 फरवरी 2019)- सह्याद्रि गेस्ट हाउस में वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन के हाथों आज 'लोकराज्य' के फरवरी 2019 अंक का प्रकाशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंक के अतिथि संपादक जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री बबनराव लोणीकर उपस्थित थे। उत्कृष्ट अंक के लिए श्री बच्चन ने सराहना की।

इस अंक में 'गाळ मुक्त धरण-गाळयुक्त शिवार’ अभियान की सफलता पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का लेख, मुख्यमंत्री द्वारा कृषि और आवास योजना के लाभार्थियों के साथ सार्वजनिक  संवाद का संपादित लेख और जल आपूर्ति और स्वच्छता  के क्षेत्र में  राज्य की सफलता पर लेख इस अंक की विशेषता है । इस अंक में  जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के सफल प्रदर्शन की समीक्षा की गई है।

इस अंक में, सीआईआई के विश्व सम्मेलन की रिपोर्ट, कृषि क्षेत्र में डिजिटल क्रांति, जैविक खेती, बांस का रोपण, विश्व पशु प्रदर्शनी, फसल बीमा,स्मार्ट स्कूल, उद्योग क्षेत्र में राज्य की सफलता , फेक न्यूज, पंजीकरण और स्टाम्प ड्यूटी, पिछले वर्ष की महत्वपूर्ण घटनाएं, प्रेरणा और राज्य सेवा की तैयारी कैसे करें इस पर आधारित लेख  इस अंक में शामिल करने के कारण, प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अंक उपयुक्त है ।  अंक का मूल्य 10 रुपये है और यह हर जगह उपलब्ध है।

कार्यक्रम में केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव परमेश्वरन अय्यर, विश्व बैंक के हिशाम काहीन, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग के अपर मुख्य सचिव, श्यामलाल गोयल, पुलिस महानिदेशक दत्ता पडसलगीकर और अन्य उपस्थित थे।