वस्त्रोद्योग इकाइयों के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 15 फरवरी तक समय सीमा बढ़ाई गयी

 05 Feb 2019  504

मुंबई, (05 फरवरी 2019)- वस्त्रोद्योग नीति 2018-23 के तहत बिजली दर में छूट के लिए पात्र वस्त्रोद्योग इकाइयों के ऑनलाइन पंजीकरण हेतु   आवेदन करने के लिए 31 जनवरी, 2019 तक की समय सीमा तय की गई थी। अब ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन करने के लिए  15 फरवरी तक समय सीमा बढ़ा दी गयी है।संचालनालय की https://www.dirtexmah.gov.in  वेबसाइट पर, सभी वस्त्रोद्योग इकाइयों के सामान्य पंजीकरण तथा बिजली टैरिफ में छूट के लिए आवेदन 15 फरवरी तक करें , निदेशक वस्त्रोद्योग, नागपुर ने एक पत्र द्वारा सूचित किया है ।