विधानमंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से होगा शुरू
05 Feb 2019
524
मुंबई, (05 फरवरी 2019)- महाराष्ट्र विधानसभा का पहला (बजट) सत्र 25 फरवरी से शुरू होने वाला है। आज विधानसभा और विधान परिषद की कामकाज (कार्य) सलाहकार समिति की बैठक हुई। इस बैठक में विधानमंडल के कामकाज को लेकर चर्चा हुई।इस बजट सत्र का कामकाज 2 मार्च 2019 तक चलने वाला है। वर्ष 2019-2020 का अंतरिम बजट बुधवार, दिनांक 27 फरवरी को पेश किया जाएगा। शनिवार, 2 मार्च को राज्य में सूखे पर चर्चा कराने के लिए उस दिन काम जारी रहेगा। इस सत्र में विधान सभा में प्रलंबित छह विधेयकों और विधानपरिषद में प्रलंबित एक विधेयक को पेश किया जाएगा।विधानसभा कामकाज सलाहकार समिति की बैठक विधानसभा के अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में हुई। तो वहीं विधान परिषद की कामकाज सलाहकार समिति की बैठक विधान परिषद के सभापति रामराजे नाईक निंबालकर की उपस्थिति में आयोजित की गई थी।