बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे ने थामा कांग्रेस का हाथ
05 Feb 2019
619
शिंदे 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल से मशहूर हुई थीं, वह बिग बॉस की प्रतिभागी के तौर पर बिग बॉस विनर का खिताब अपने नाम कर लिया था। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद शिंदे ने बताया कि यह मेरे लिए खुशी की बात है कि मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया, मैं चाहती हूं कि राहुल गांधी पीएम बनें। पार्टी जैसा भी कहेगी, मैं करने के लिए तैयार हूं। इसके तहत मैं चुनाव भी लड़ सकती हूं। इस साल होने वाले लोकसभा के चुनाव में लड़ने का इरादा रखती हूं। राजनीति में रहकर समाज में बदलाव की कोशिश करना चाहती हूं। गौरतलब है कि शिल्पा को टीवी शो 'भाबीजी घर पर हैं' की 'अंगूरी भाभी' के रूप में जानते हैं, लेकिन किसी वजह से शिल्पा में वर्ष 2016 की शुरुआत में ही शो छोड़ दिया था। इसके बाद 2017 के अक्टूबर महीने में शिल्पा ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भाग लिया और बिग बॉस 11 का खिताब हासिल किया।