बेस्ट कर्मचारियों के बाद अब बेस्ट बिजली एवं बीएमसी अस्पताल के कर्मचारी भी जा सकते हैं, हड़ताल पर

 11 Jan 2019  566

चौथे दिन भी जारी है बेस्ट की हड़ताल, सड़क पर एक भी बस नहीं

मुंबई, (11 जनवरी 2018)- मुंबई में बेस्ट कर्मचारियों पिछले चार दिनों से जारी है, जिसके कारण रास्ते पर एक भी बस सड़क पर नहीं उतरी। कर्मचारियों की ओर से बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के बजट के विलय और कर्मचारी सेवा निवास की मांग की जा रही है। इस मामले पर बातचीत विफल रही थी। केंद्रीय मंत्रियों और अधिकारियों के बीच बातचीत नतीजे पर नहीं पहुंचने पर शहरी नागरिक परिवहन के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार जारी है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) की हड़ताल का यह चौथा दिन है। महापौर विश्वनाथ महादेश्वर की मौजूदगी में मुंसिपल कमिश्नर अजय मेहता, BEST के कमिश्नर सुरेश कुमार बागडे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यूनियन के नेताओं से मुलाकात की थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को शिवसेना नियंत्रित करती है। सात घंटे तक बातचीत के बाद कोई समाधान नहीं निकला। गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर BEST की कोई नजर नहीं आई थी। BEST कर्मचारियों के अध्यक्ष शशांक राव ने रिपोटर्स से बातचीत के दौरान कहा था कि BEST के बजट को BMC के बजट के साथ विलय करने की मांगों पर सहमति नहीं बनी है इसलिए यह हड़ताल जारी रहेगी। मांगों के बारे में लिखित आश्वासन भी नहीं दिया गया है।