अब आवारा बिल्लियों की भी होगी नसबंदी
02 Jan 2019
530
बीएमसी द्वारा नियुक्त होगी एजेंसी
मुंबई, ( 02 जनवरी 2019)- बीएमसी द्वारा जिस तरह आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का कार्य किया जाता है, उसी तरह बीएमसी ने अब आवारा बिल्लियों की नसबंदी कराने की तैयारी की है, जिसके लिए जल्दी ही एक एजेंसी की नियुक्ति ककी जाएगी। गौरतलब है कि मुंबई में दिन ब दिन आवारा बिल्लियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही हैं। जिसके लिए बीएमसी ने हाल ही में भारतीय पसु कल्याण बोर्ड (awbi) आवारा बिल्लियों को भी एबीसी कार्यक्रम में सामिल करने की अनुमति मांगी थी। भारतीय पसु कल्याण बोर्ड ने अब बीएमसी को अनुमति दे दी है, जिसके बाद जल्दी ही आवारा बिल्लियों की भी नसबंदी का कार्यक्रम होने की संभावना बीएमसी द्वारा जताई जा रही है, बीएमसी ने इस योजना के लिए एक करोड़ रूपये खर्च करने की तैयारी की है।