विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए विजय औटी

 30 Nov 2018  810

मुंबई, (30 नवंबर 2018)- राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए  विजय भास्करराव औटी के  निर्विरोध चुने जाने की आज    अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने घोषणा की। 

उपाध्यक्ष पद के लिए विजय औटी के दो नामांकन  पत्र , बच्चू कडू तथा हर्षवर्धन सपकाळ   प्रत्येक के एक नामांकन   पत्र इस प्रकार  तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल हुए थे ।  इनमें से   आज कडू तथा सपकाळ  ने अपने नामांकन  पत्र निर्धारित समय के भीतर वापस ले लिए ।  इस कारण औटी का निर्विरोध निर्वाचन होने की घोषणा अध्यक्ष बागडे ने की । 

निर्वाचन के बाद  मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा विपक्षी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने   श्री. औटी का अभिनंदन किया और उनको   उपाध्यक्ष के आसन तक लेकर गये ।  फडणवीस, विखे पाटिल के अतिरिक्त  सार्वजनिक निर्माण  मंत्री एकनाथ शिंदे, जल संरक्षण  मंत्री राम शिंदे,  सदस्य  सर्व अजीत पवार, गणपतराव देशमुख ने अपने  मनोगत द्वारा औटी का अभिनंदन किया।