नरेंद्र मोदी को फिर से नहीं मिलेगा प्रधानमंत्री बनने का मौका- शरद पवार
13 Mar 2019
474
मुंबई, (13 मार्च 2019)- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा चुनाव में भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभर जाए, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा कार्यकाल मिलने की संभावना नहीं है। गौरतलब है कि एनसीपी प्रमुख पवार ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही। पवार ने कहा कि वह 14 और 15 मार्च को दिल्ली में देश भर के कुछ क्षेत्रीय दलों से मिलेंगे, जहां महागठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। राकांपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के फार्मूले को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मैंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। इसलिए माधा सीट से अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली है। भाजपा संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है और उसे सहयोगी दलों (सरकार बनाने के लिए) की जरूरत होगी। इस परिदृश्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरा अवसर मिलने की संभावना नहीं है। बता दे कि पवार ने सोमवार को घोषणा की थी कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।