महाराष्ट्र के खाद्य मंत्री बापट के बंगले में लगी आग
12 Feb 2019
524
महाराष्ट्र, (12 फरवरी 2019)- एक अधिकारी ने बताया कि आग रात करीब आठ बजकर 20 मिनट पर बंगले के स्टाफ क्वार्टर्स में लगी। सौभाग्य से आग फैली नहीं और बिजली के तारों, घर में बिजली के सामानों तक ही सीमित रही। दमकल कर्मियों की तुरंत कार्वाई के चलते आग पर 15 मिनट में काबू पा लिया गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि घटना के समय बापट के परिवार के सदस्य बंगले में मौजूद थे या नहीं ? बापट पूणे के रहने वाले हैं।