आंदोलनकारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग
01 Dec 2018
556
ऐसे मंत्री को तुरंत हटाना चाहिए
मुंबई, (१ दिसम्बर २०१८)- महारष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े जो की मराठा समाज से ही आते है। वो आज़ाद मैदान में अनशन कर रहे आंदोलनकारियों के साथ बात करते हुए, उनकेसाथ ना सिर्फ धौंसिया बर्ताव कर रहे है, तो अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते नज़र आ रहे है। ये सत्ता का नशा है या पैसो की मस्ती, पता नहीं जो भी कुछ है उसे तुरंत उतारने की जरुरत है।
हमेशा शालीनता और मर्यादा की बात करनेवाली भारतीय जनता पार्टी के एक मंत्री जो की कौंसिल में विपक्ष नेता भी रह चुके है। उनके इस बर्ताव और भाषा के लिए उन्हें तुरंत मंत्री पद से हटाना चाहिए।