छात्रों की बोगस संख्या दिखाने वाले स्कूलों के खिलाफ कारवाई
30 Nov 2018
556
शिक्षा मंत्री विनोद तावडे एलान
मुंबई (30 नवंबर 2018)- महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री विनोद तावडे ने आज राज्य विधान सभा को जानकारी दी कि स्कूलों में छात्रों की संख्या की जांच मुहिम में छात्रों की बोगस संख्या दिखाकर कर किसी तरह का धांधली करने वाले स्कूलों के खिलाफ आने वाले दो महीने के दौरान आपराधिक मामला दर्ज करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तावड़े ने बताया कि फिलहाल राज्य के स्कूलों में सभी छात्रों की जानकारी को आधार संख्याओं के साथ जोड़कर 'सरल' प्रणाली के द्वारा की जा रही है। इस प्रणाली में फर्जीवाड़ा करने की कोई गुंजाइश नहीं होती है।
राज्य में छात्रों की फर्जी संख्या दिखाने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने का यह मामला आशीष शेलर ने सदन में उठाया था। उनके सवाल के जवाब मे स्कूल शिक्षा मंत्री ने सदन को बताया कि 2011 में एक विशेष पड़ताल अभियान लागू किया गया था। इस जाँच मे स्कूलों द्वारा बताए गए छात्रों की संख्या ग़लत निकली और राज्य में कुल 1,404 स्कूलों में छात्रों की संख्या 50 प्रतिशत ही पाई गई थी। तदनुसार, फर्जीवाड़ा करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई थी। उस समय, संबंधित स्कूल के
उच्च न्यायालय मे चले जाने के बाद अदालत ने राज्य सरकार से इस बारे मे स्पष्टीकरण मांगा था। उसके बाद कार्रवाई शुरू करते हुए 11 स्कूलों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए थे। इस स्कूलों के दोबारा उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के बाद
अदालत ने आदेश दिया कि प्राकृतिक न्याय के लिए आवश्यक सभी प्रक्रियाएं पूरी की जानी चाहिए। इसके अनुसार अगले दो महीनों में सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
तावडे ने कहा कि ‘सरल' प्रणाली के तहत पड़ताल करने वाला फ़ॉर्म में 85% छात्रों ने अपनी जानकारी भर दी है, सरस सिस्टम से जुड़ा हुआ है और इस प्रक्रिया को सौ प्रतिशत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।