आश्रमशाला शिक्षक, शिक्षकेत्तर अंशदान निवृत्तीवेतन के संदर्भ में नया लेखाशीर्ष- प्रा. राम शिंदे

 26 Nov 2018  643

मुंबई, (26 नवंबर २०१८)- विमुक्त जाति, भटक्या जमाति, अन्य्‍ा पिछडा व विशेष पिछडा प्रवर्ग आश्रमशाला शिक्षक, शिक्षकेत्तर अंशदान निवृत्तीवेतन के संदर्भ में नया लेखाशीर्ष उपलब्ध कराने की कार्यवाही शुरू है. यह विमुक्त जाति, भटक्या जमाति, अन्य पिछडा व विशेष पिछडा प्रवर्ग मंत्री प्रा. राम शिंदे ने बताया.

इस संदर्भ में ध्यानाकर्षित सूचना सदस्य सर्वश्री दत्तात्रय सावंत, विक्रम काले, हरिभाऊ राठोड ने प्रस्तुत की थी. इस सूचना के जवाब में प्रा. शिंदे बोल रहे थे.

प्रा. शिंदे ने कहा कि विमुक्त जाति, भटक्या जमाति, अन्य पिछडा व विशेष पिछडा प्रवर्ग विभाग ने मान्यता दिए हुए और 100 फीसदी अनुदानित आश्रमशाला के कर्मचारियों को लागू की गई परिभाषित अंशदान निवृत्तिवेतन योजना के लिए दिया जानेवाला नियोक्त्या का समतुल्य अंशदान एवं कर्मचारियों और नियोक्त्या के जमा होनेवाले अंशदान पर ब्याज देने के लिए प्रावधान करने की दृष्टि से नया लेखाशीर्ष उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है.