महाराष्ट्र पोस्ट विभाग के स्पेशल कवर द्वारा २६/११ शहीदों को श्रद्धांजलि

 26 Nov 2018  546

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों  'शहीदों  को श्रद्धांजलि' विशेष कवर का अनावरण

मुंबई, (26 नवंबर २०१८)- मुंबई पर २६/११ आतंकवादी हमले को  आज १० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महाराष्ट्र पोस्ट विभाग की ओर से  शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में निर्गमित 'शहीदों को श्रद्धांजलि'  स्पेशल कवर का अनावरण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों  विधानभवन में  संपन्न  हुआ।

इस अवसर पर पुलिस  महानिदेशक दत्ता पडसलगीकर, मुंबई पुलिस  आयुक्त सुबोध कुमार जैस्वाल , सहपुलिस आयुक्त देवेन भारती, मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल एच.सी. अग्रवाल, पोस्ट मास्टर जनरल शोभा मधाळे उपस्थित थे।

इस कवर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए १८ पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के पद तथा उनके कार्यों की जानकारी  दी गई है ।