रघुनाथ ऐचरा
चौहटन बाड़मेर - पांडवों की नगरी, पोषण संईयाँ धाम की तपोभूमि पर बिश्वोई समाज चौहटन की ओर से सात दिवसीय जाम्भाणी हरिकथा कार्यक्रम सम्मापन हुआ ! यह हरिकथा साधना टीवी पर लाईव अर्न्तराष्ट्रीय देशों में भी प्रसारण थी !
बुधवार शाम को बिश्नोई समाज के संत कृपाचार्य ने जाम्भोजी की पाँच आरती, कीर्तन धुन सुना करके जागरण की शुरूआत की, ओर समाज के तमाम संतो ने अपनी मधुर मीठी वाणी से भजन सुना करके श्रोताओं को खुश किये !
15 दिसम्बर को प्रात: स्वामी राजेन्द्र एवं भानुप्रकाश समेलियाँ के सानिध्य में जाम्भोजी की जम्भवाणी के 120 शब्दों का उच्चारण करके हवन एवं पाहल बनाया गया ! हजारों लोगों ने जाम्भोजी के चरणों में मछाफिर आम सभा भी आयोजित हुई, कई समाज के अग्रणी सरकारी अधिकारी, चयनित RAS, IAS अधिकारी, राजनेता, भामाशाह, समाजसेवी एवं कई स्थानीय जागरूक शिक्षित युवाओं ने सम्बोधन किया...!
बिश्नोई समाज चौहटन की ओर से महाप्रसादी भी रखी गई थी !
पर्यावरण सेवकों ने धर्मशाला परिसर को स्वच्छ एवं साफ-सूथरा रखने की श्रद्धालुओं से की अपील की ओर अर्न्तराष्ट्रीय पर्यावरण विद् खम्मुराम बिश्नोई एवं सांचोरी मालाणी पर्यावरण सेवक प्रभारी दयाराम खीचड़ ओर उनकी समस्त टीम ने पूरे मेरे पंडाल में स्वच्छता भारत अभियान के तहत पालिथिन मुक्त एवं नशा मुक्त, प्लास्टिक का बहिष्कार करें तमाम आदि पर्यावरण दूषित होने वाली चीजों का विरोध किया ओर स्वच्छता का संदेश एवं युवा लोगों को प्रेरणा दी ! आस-पास की जगहोंं पर प्लास्टिक के कप, थैली, प्लेट आदि इक्कठी करके कचरे पात्र में डाली..!
सरपंच रूपसिंह राठोड़ ने बताया कि - बिश्नोई के जो युवा RAS, IAS एवं अन्य उचित पदों पर चयन होने वाले लोगों को बहुत बहुत बधाई देता हूँ, ओर इस मंदिर की भूमी हमारे परिवार ने नि:शुल्क दी है ! अगर बिश्नोई समाज के लोग बेटी पढाने के लिए छात्रावास बनाने चाहते हैं ! तो मैं एक बीघा ज़मीन ओर देने को तैयार हूँ !
सुखराम बिश्नोई ने बताया कि - अगर हर परिवार में इन पाँच नियमों जैसे शिक्षा, संस्कार, संगठन, स्वावलम्बन, स्वास्थ्य हर घर में लागु एवं पालना करें तो किसी प्रकार की परिवार में बाधा उत्पन्न नही होती है ! हमें हर कार्य में व्यवहार बनी़ये की तरह करना चाहिए! अगर परिवार जागरूक एवं संस्कारवान है, तो ही समाज आगे बढेगा !
ओर समाज में जम्भवाणी को पढे ओर उन शब्दों के भावार्थ समझ कर जम्भवाणी की बातों पर चलने की अहम कोशिश करें ! बच्चों को ज़्यादा से ज्यादा पढाई करावें !
हर इंसान के जीवन में पाँच सुख होते हैं, जैसे "निरोगी काया, घर में माया, पुत्र आज्ञाकारी, पतिवृता नारी, राज में वासो' इन पाँचों विशेष बातों की भी घर में योग्यता होनी चाहिए!
आबकारी अधिकारी ओमप्रकाश मांझू - समाज की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहयोग दे करके गरीब परिवार के जरूरतमंद बच्चों को सहयोग दे करके पढाई करवानी चाहिए ! ओर बिश्नोई समाज के लोगों को वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण की रक्षा एवं सेवा करनी चाहिए
जीवनराम बिश्नोई जयपुर ने बताया कि - हमें सदैव संगती अच्छी करनी चाहिए, आज के युवा सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाटसप् पर अपना किमती समय गलत मुद्दों पर न लगा कर, उचित सिखने एवं प्रेरणादायक विषयों पर चिन्तन करें
रतन बिश्नोई - बिश्नोई समाज एक सन्तान धर्म का गहरा हिंसा है, ओर आज के समय में हर इंसान दो बातों का ध्यान अवश्य करें, कि भारत में आजकल आतकवाद एवं जल वायु प्रदूषण का बहुत खतरा मंडरा रहा है ! तो हमें संचेत एवं जागरूक होना बहुत जरूरी है ! बिश्नोई समाज के अध्यक्षयता में महा-सभा द्वारा एक साल में 5 करोड़ शिक्षा के क्षेत्र में पैसा लगाना चाहिए, ताकी आने वाले भविष्य में समाज के युवा अपना सपना साकार बना सकता है ! ओर राष्ट्रीय स्तर पर अभी ओबिसी वर्ग का पुनर्गठन हो रहा है, तो हमें ओबीसी की सीटें को बढाने के लिए मांग करनी चाहिए !
तरूण सागर कांगा विधायक ने बताया कि - मैं सदैव बिश्नोई समाज के हर कार्य में भागीदारी निभाने के लिए तत्पर तैयार हूं! वैसे विधायक कौठे से अमृता देवी उद्यान चौहटन का निर्माण करवाने के लिए दस लाख रुपये भेंट किये है! ओर भी सहयोग देने के हाजिर हूँ!
मंठ पीठाधीश्नर जगदीशपुरी ने बताया कि जाम्भाणी हरिकथा स्वरूप ढंग से सफल हुई, ओर तमाम बिश्नोई समाज के साधु-संत, नर-नारी, बुजुर्ग एवं बच्चों का शिव मंठ की ओर हार्दिक स्वागत एवं आभार वक्त करता हूँ !
लादूराम बिश्नोई विधायक, सुखराम बिश्नोई विधायक, हीरालाल लोमरोड़, हनुवीर बिश्नोई विकास अधिकारी चौहटन, एन आर बिश्नोई, पदमाराम मेघवाल पूर्व विधायक, भजनलाल मांझू, जगदीश ढांका, रघुनाथ ऐचरा आदि तमाम बिश्नोई धर्मशाला कमेटी के सदस्य ओर समाज के लोगों की मौजुदगी रही..!