पॉजिटिव - आज लोगों से मुलाकातें और बातचीत खूब होगी। तनाव और चिंताएं आज दूर हो सकते हैं। आज आप थोड़े बातूनी और हाजिरजवाब भी हो सकते हैं। आप आसानी से लोगों को अपनी राय से सहमत भी करा लेंगे। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। बहुत से लोगों का ध्यान आपकी ओर हो सकता है। आज आप लगभग हर कोशिश में सफल भी हो सकते हैं। अपने दायरे के लोगों में आपका सम्मान बढ़ेगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। आमदनी बढ़ाने के कुछ बहुत अच्छे मौके भी आज आपको मिल सकते हैं। पैसों के किसी मामले को सुलझाने में काफी समय भी लग सकता है। पैसों के मामलों में व्यावहारिक रहें। किसी बुजुर्ग या बड़े व्यक्ति से बातचीत आपके लिए बहुत कारगर हो सकती है। आज अगर कोई आपकी बात सुनने या मानने के लिए राजी नहीं हैं, तो आप मामले को भविष्य पर छोड़ दें। गोचर कुंडली के पांचवें भाव में चंद्रमा होने से आपकी प्लानिंग सक्सेस होने के चांस बन रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से आप खुद को काम के बंधन में बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं ये स्थिति आज भी बनी रहेगी। कुछ बंधन छूट जाएंगे। व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ होगा।
नेगेटिव - वाहन का उपयोग सावधानी से करें। किसी भी मामले में ज्यादा जिद करने से बात बिगड़ भी सकती है। मीन राशि के लोगों को आज थोड़ी दौड़-भाग भी करनी पड़ सकती है।
लव- प्रेम प्रस्ताव भेजना चाहते हैं, तो भेज दें। सफलता मिलेगी।
प्रोफेशन- बिजनेस संबंधी कानूनी विवादों का निपटारा होगा। आज आपको बिजनेस में फायदा हो सकता है।
हेल्थ- सेहत के मामलों में लापरवाही न करें। कोई बड़ा रोग हो सकता है।
करियर- ग्लैमर में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को आज कुछ अच्छे मौके भी मिल सकते हैं।