पॉजिटिव - कामकाज में व्यस्तता का दिन है। किसी एक काम पर या प्रोजेक्ट पर जरूरत से ज्यादा जोर देंगे तो ही आपके काम बनेंगे। आज आपको आसान कामों का फल भी थोड़ी मेहनत कर के मिलेगा। आज हड़बड़ी में कोई कदम न उठाएं। किसी रिश्ते के संदर्भ में अगर आप काफी समय से कोई फैसला नहीं कर पा रहे हैं, तो आज इस पूरे मामले पर नए सिरे से विचार करें। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपने प्रयास शुरू कर दें। आज कोई बुजुर्ग या अधिकारी आपसे मदद मांग सकता है। पहल करने और दूसरों की मदद करने में आज आप संकोच न करें। आपका व्यवहार और स्वभाव, आज कई लोगों को आपकी ओर आकर्षित कर सकता है। कुछ पुराने दोस्त मिल सकते हैं और पुरानी अच्छी बातें और यादें ताजा हो सकती हैं। कुछ नए दोस्त भी बनेंगे। दिन की शुरुआत जरूर थोड़ी सुस्ती से होगी, लेकिन कामकाज के लिहाज से व्यस्तता भी आज बनी रह सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं।
नेगेटिव - आज कामों में रुकावटें आ सकती हैं। छठा चंद्रमा होने से आपको आज विवादों का भी सामना करना पड़ सकता है। आज आपको दुश्मनों से परेशानियां हो सकती है। आज आप किसी बात को लेकर खुद पर अहंकार न करें। खुद को बढ़ा-चढ़ाकर जताना भी आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। आज हर काम सावधानी से करें, वरना परेशानियों में फंस सकते हैं।
लव- जीवनसाथी से सहयोग नहीं मिलेगा। आज लव लाइफ में परेशानियां और टकराव की स्थिति बन सकती हैं।
प्रोफेशन- व्यापार में नए सौदे मिल सकते हैं। रोजगार मिल सकता है।
हेल्थ- सिर के रोग होने के योग है। सावधान रहें।
करियर- विद्यार्थियों को एक्स्ट्रा मेहनत करनी होगी।