Capricorn (मकर)

 09 Nov 2015  1157
पॉजिटिव - आज चंद्रमा आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। आज आप अपना काम ध्यान से करें। आज ऐसे लोग सामने आएंगे जो काम की तलाश है। आज आपके रोजमर्रा के कामकाज पर चंद्रमा का असर हो रहा है। आज लोग आपकी तारीफ करेंगे। आप धैर्य और एकाग्रता बनाए रखेंगे, तो कई काम करने में सफल हो सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद करने और दूसरों की खातिर कोई त्याग करने का मौका न चूकें। आज का दिन फायदे वाला रहेगा। छोटी-छोटी बातें दिल पर ले सकते हैं। 

नेगेटिव - आज वो लोग आप पर भारी रहेंगे जो आपसे दुश्मनी रखते हैं। आज अधिकारियों की निगाहें आपके लिए थोड़ी टेढ़ी हो सकती हैं, जहां तक हो सके, उनके साथ किसी विवाद में न पड़ें। हो सकता है, आपको उनके सामने कोई सफाई भी देनी पड़े। कुछ लोग आपके विचारों या आपके कामों पर उंगली उठा सकते हैं। आज आपको कहीं किसी बात पर शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आज आपको रोजमर्रा के कामों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके काम बनते बनते अचानक रुक भी सकते हैं। आज चोरी का डर रह सकता है। ध्यान रखें। 
 
लव- पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें, आपका पार्टनर भावुक हो सकता है।

प्रोफेशन- व्यापारिक निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यस्थल पर विवाद होने के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम रखें।

हेल्थ- सेहत संबंधी कोई बड़ी परेशानी नहीं है, लेकिन दिनभर दौड़-धूप से थकान हो सकती है।

करियर - मकर राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है।