Sagittarius (धनु)

 09 Nov 2015  1158
पॉजिटिव - जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अच्छे काम करते रहें। ऐसे लोगों से आज आपकी बातचीत हो सकती हैं जो आपकी बात को तवज्जो न देते हैं। आप अपने कामकाज के दायरे को बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। आज कुछ ऐसे लोगों से भी आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके ज्ञान को बढ़ाएंगे। किसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में आप अपने आपको साबित करने में सफल भी रहेंगे। आपके मन में अगर कोई बड़ी योजना चल रही है, तो आज उसके लिए प्रयास करने का अच्छा मौका है। कहीं से ऋण लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज आपको उसकी मंजूरी मिल सकती है। अचानक होने वाले खर्च भी आज बढ़ सकते हैं। आप बिना सोचे-समझे खर्च न करें तो ही अच्छा है। जो चल रहा है आज आप उसे होने दें, लेकिन हर काम के लिए रक्षात्मक तरीका उपयोग करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 
 
नेगेटिव - आज आपके प्लान पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं। आज ऐसी स्थिति बन सकती है कि आप कोई निर्णय न ले पाएं। आज डर और असुरक्षा के भाव आपके मन में बार-बार आते रहेंगे। आपका कॉन्फिडेंस भी कुछ कम हो सकता है। आज आपके खर्चे कुछ ज्यादा ही बढ़ सकते हैं। आज कुछ नया करने से बचें। आज आप विवादों से बच कर चलें, हानि होगी। दिनभर संभलकर चलना होगा।

लव- आज का दिन आपके पार्टनर के लिए परेशानियों वाला हो सकता है। आपकी कोई इच्छा अधूरी भी हो सकती है।

प्रोफेशन- व्यवसाय बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेगा।

हेल्थ- आपकी सेहत ठीक रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी।

करियर- इंजीनियरिंग के छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सफलता भी मिलेगी।