Scorpio (वृश्चिक)

 09 Nov 2015  1197
पॉजिटिव -  चंद्रमा आज आपकी दिनचर्या में अच्छा खासा बदलाव कर सकता है। गोचर कुंडली के किस्मत के घर में चंद्रमा होने से आपके काम पूरे हो जाएंगे। आज आप खुद को प्रसन्न और भाग्यशाली महसूस कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में कुछ नए मौके आपको जल्द ही मिलने वाले हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके लिए ही फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस करते हैं, तो आपको कोई अच्छा सौदा या अच्छा पार्टनर मिल सकता है। छोटे पैमाने का नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आपको खर्चों में कटौती करने के काफी मौके मिलेंगे और आपको उनका प्रयोग करना चाहिए। प्रेमी को रिझाने के लिए आज आप काफी प्रयास कर सकते हैं।  जो काम आज हो सकता है, उसे कल पर न टालें। खर्च पर नियंत्रण अपने आप हो जाएगा। भावनात्मक तौर पर महसूस होती कमजोरी आज खत्म हो जाएगी।

नेगेटिव - आप आज खर्च पर नियंत्रण रखें। सावधानी न बरती, तो आज काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। घर और ऑफिस दोनों जगह बेचैनी महसूस हो सकती है। कोई बात आज आपको परेशान कर सकती है। आज आप कुछ काम दूसरों के भरोसे छोड़ देंगे। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है।
 
लव- आज प्रेम में सफलता मिल सकती है। प्यार के इजहार के लिए आज अच्छा दिन रहेगा।

प्रोफेशन- कारोबार लाभदायक रहेगा। नए सौदे लाभ देने वाले होंगे, लेकिन आपका खर्चा बढ़ा हुआ ही रहेगा।

हेल्थ- नींद की कमी और थकान महसूस हो सकती है।

करियर- कॉमर्स और बिजनेस स्टडीज के विद्यार्थियों को कुछ ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।